फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बंडल सील होने तक रहेगी सीसी कैमरों की निगरानी

बंडल सील होने तक रहेगी सीसी कैमरों की निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
बंडल सील होने तक रहेगी सीसी कैमरों की निगरानी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा तैयारियों की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से नकल विहीन परीक्षाएं कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र सीसी कैमरों में निगरानी में रहेंगे। किसी भी तरह की कोताही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
पंचायत भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि परीक्षा को लेकर शासन और परिषद की गाइड लाइन जारी हो चुकी हैं। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन और सभी तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस प्रतिबंधित होगी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले गेट खोल दिया जाएगा। प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली जाएगी। परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगेगी। इनमें एक कक्ष निरीक्षक दूसरे स्कूल का होगा। विषय अध्यापकों की कक्ष निरीक्षक ड्यूटी नहीं लगेगी। प्रत्येक कक्ष में क्रास सीसी कैमरा और वायस रिकार्डिंग अनिवार्य होगा। डीएम ने कहा कि कक्ष निरीक्षक अपनी देखरेख में प्रश्नपत्र खुलवाएंगे और उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण क्रमबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य कार्यरत हैं तो परीक्षा के दौरान स्कूल में प्रवेश प्रतिबंधित होगा। प्रश्न पत्र 24 घंटे सीसी कैमरे की निगरानी में रखे जाएंगे। प्रश्न पत्र खुलने से लेकर पुस्तिकाओं के बंडल तैयार होने तक सीसी कैमरे की निगरानी अनिवार्य होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि विभागीय तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लिया है। बैठक में 125 परीक्षा सेंटरों के केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed