फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नगर संकीर्तन में दिखाए हैरतअंगेज कारनामे

नगर संकीर्तन में दिखाए हैरतअंगेज कारनामे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
नगर संकीर्तन में दिखाए हैरतअंगेज कारनामे
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शहर में नगर कीर्तन धूमधाम से निकाला गया। शबद कीर्तन में गुरु गोविंद सिंह के जीवन के क्षणों को सुनकर संगत ने वाहे गुरु-वाहे गुरु का उच्चारण किया। गतका पार्टी के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया। गुरुद्वारे में पूरे दिन लंगर चला।
नगर कीर्तन चंद्र नगर गुरुद्वारा से शुरू होकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ताड़ीखाना पर पहुंचा। नगर कीर्तन में करीब दो दर्जन झांकियां थीं। पांच बग्घी, 12 बैलगाड़ी, दस ई-रिक्शा, तीन ट्रैक्टर और तीन छोटा हाथी पर सभी गुरुओं और शहीदों के चित्रों की झांकियां थीं। शहनाई वादन की भी झांकी थी। सबसे पीछे फूलों से सजी हुई गुरु ग्रंथ साहब की पालकी थी। ग्रंथी ज्ञानी हरेंद्र पाल सिंह ने अरदास की। पंच प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। सिख समाज के लोगों ने उन पर फूलों की बारिश की। बैंडबाजों की धुन पर कीर्तन निकाला गया। नगर संकीर्तन में रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे हुए गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल के बच्चे भंगड़ा करते हुए चल रहे थे। पालकी के पीछे महिला और पुरुषों के जत्थे भजन-कीर्तन कर रहे थे। गुरुवाणी के माध्यम से गुरु की महिमा का वर्णन हुआ। गतका पार्टी के हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। उन्होंने तलवारबाजी में प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्हें देखने वालों की भीड़ के कारण कई बार यातायात भी थम गया। नगर कीर्तन का जगह-जगह फूलों के साथ स्वागत किया गया। कीर्तन में शामिल संगत को विभिन्न स्थानों पर जलपान, अल्पाहार व अन्य पेय पदार्थ का वितरण हुआ। नगर कीर्तन गुरहट्टी, गंज बाजार, टाउनहाल, अमरोहा गेट, कटरा, बुध बाजार चौराहा, स्टेशन रोड, कपूर कंपनी होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर आकर संपन्न हुआ। महामंत्री रंजीत सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम होगा। उससे पहले लगातार तीन दिन तक गुरुद्वारे पर कीर्तन किए जाएंगे। इस दौरान प्रधान सरदार अमोलक सिंह, चेयरमैन हरभजन सिंह चड्ढा, चंद्रनगर गुरुद्वारे के अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह चड्ढा, अमर जीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर कीर्तन का किया स्वागत
मुरादाबाद। श्री गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा का भारत रक्षा सेना ने कोर्ट रोड पर पुष्प वर्षा कर और गोला, मिश्री, सौंफ खिलाकर स्वागत किया। साथ ही यातायात व्यवस्था को बनाने में सहयोग किया। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, सुरेश चंद्र गोस्वामी, सर्वजीत सिंह लांबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed