{"_id":"5b996e48867a557e8327bf12","slug":"81536781896-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगतपुर । थानाक्षेत्र के गांव पदिया नगला निवासी साइकिल सवार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया ।
परिजनों के अनुसार जलीस अहमद 40 वर्ष पुत्र हामिद हुसैन बुधवार की सुबह करीब छह बजे घर से साइकिल लेकर ग्राम विलावाला के लिए निकला था। बताया जैसे ही वह अलीगंज-काशीपुर मार्ग पर गांव से करीब सौ मीटर की दूरी पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे मे जलीस अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद डंपर चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे घायल अवस्था में काशीपुर अस्पताल ले गये जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।