{"_id":"5b62168f4f1c1b827d8b60fd","slug":"81533154959-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की क्षेत्रीय टीम में मदालसा और साक्षी समेत चार नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की क्षेत्रीय टीम में मदालसा और साक्षी समेत चार नाम
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति में मुरादाबाद की मदालसा शर्मा और अमरोहा की साक्षी सिंह समेत चार महिलाओं को जगह मिली है। संभल की अंजू चौधरी और अमरोहा की विनीता सैनी भी क्षेत्रीय टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। मंडल में रामपुर को महिला मोर्चा की क्षेत्रीय टीम में स्थान नहीं मिला है। बिजनौर से भी दीपमाला संतोषी को कमेटी उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति की घोषणा की। इसमें मुरादाबाद की मदालसा शर्मा को मंत्री बनाया गया है। अमरोहा ही साक्षी सिंह को उपाध्यक्ष और अमरोहा की ही विनीता सैनी को क्षेत्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। संभल की अंजू चौधरी को भी सदस्य बनाया गया है। इससे पहले जारी हुई प्रदेश महिला मोर्चा की सूची में मेरठ की अंजू वरियार को मोर्चा का क्षेत्रीय बनाया गया था। मुरादाबाद की प्रिया अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला था।