फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   48 घंटे तक एनएच-24 पर वाहनों का डायवर्जन

48 घंटे तक एनएच-24 पर वाहनों का डायवर्जन

Wed, 23 May 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
48 घंटे तक एनएच-24 पर वाहनों का डायवर्जन
दो दिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन
विज्ञापन


मुरादाबाद। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर गढ़ गंगा और तिगरी धाम पर जाने वाली लाखों स्नानार्थियों की भीड़ को देखते हुए एनएच-24 पर वाहनों का डायवर्जन मंगलवार शाम पांच बजे से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक कर दिया गया है। हालांकि, पहले से ही इस डायवर्जन प्लान के लागू होने की जानकारी न होने से वाहन चालकों को मंगलवार को परेशानी भी झेलनी पड़ी। इस डायवर्जन प्लान से बरेली, रामपुर, हापुड़, मेरठ और दिल्ली की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को नए रूट से आना- जाना होगा। ये डायवर्जन प्लान ट्रक, डीसीएम, कैंटर, आयशर के लिए लागू किया गया है। कार और बाइक सवार एनएच-24 के रास्ते आवागमन करेंगे।

बरेली, रामपुर और मुरादाबाद से दिल्ली आएं-जाएं इस रास्ते से
मुरादाबाद। डायवर्जन प्लान के मुताबिक, मंगलवार शाम पांच बजे से बरेली, रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बरेली के आंवला के रास्ते से रामपुर के शाहबाद होते हुए बिलारी, चंदौसी, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। इसी रास्ते से ही यह वाहन चालक वापस भी आएंगे। इसके अलावा मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजे जाएंगे और इसी रास्ते से ही वापस आएंगे। जिससे की एनएच-24 पर वाहनों का दबाव कम हो सके।
विज्ञापन


मेरठ से होकर दिल्ली इस रास्ते से आएं और जाएं
मुरादाबाद। मुरादाबाद से मेरठ के रास्ते दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को एनएच-24 पर टीएमयू कट के पास रोक दिया जाएगा, यहां से अगवानपुर बाईपास के रास्ते छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, मीरापुर और मवाना के रास्ते वाहन चालक मेरठ पहुंचेंगे और वहां से गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली जा सकेंगे। दिल्ली से मेरठ के रास्ते मुरादाबाद की ओर आने वाले वाहन चालक भी इसी रूट से सफर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नानार्थियों की भीड़ को बढ़ता देख पहले उठाया कदम
मुरादाबाद। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि यह डायवर्जन प्लान 23 मई से लागू करने की योजना थी लेकिन स्नानार्थियों की भीड़ बुधवार सुबह से ही आनी शुरू हो जाएगी, इस वजह से एहतियातन डायवर्जन प्लान को मंगलवार शाम से ही लागू कर दिया गया है, जिससे की स्नानार्थियों को परेशानी न झेलनी पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed