{"_id":"594987a24f1c1b63218b46aa","slug":"81497991074-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद के इन पांच प्रतिभावानों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद के इन पांच प्रतिभावानों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में पाया है स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन और जिले के टॉप फाइव में स्थान पाने वाले जिले के पांच प्रतिभाव छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी 22 जून को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने रिजल्ट आने के बाद घोषणा की थी कि यूपी बोर्ड में टॉप टेन आने वाले छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग को आवश्यक आदेश जारी किए थे। मुरादाबाद जिले से यूपी बोर्ड से चार और आईसीएसई बोर्ड के एक प्रतिभावान को सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है। 22 जून को सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं में महर्षि दयानंद इंटर कालेज पट्टी मौडा कांठ की मंतशा परवीन, निरुपमा, आसमां परवीन, समीरा और मुरादाबाद स्प्रिंग फील्ड्स कालेज के अनुभव गुप्ता को सीएम योग सम्मानित करेंगे। इन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में अपना नाम दर्ज कर अपना, अपने माता पिता और जिले का नाम रोशन किया है। छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने की सूचना पर पूरे जिले के लोगों ने इन्हें बधाई दी है और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।