फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   81 pregnant women registered on Mother's Day

मातृत्व दिवस पर 81 गर्भवती महिलाओं का हुआ पंजीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
81 pregnant women registered on Mother's Day
बिलारी। नगर स्थित राजकीय महिला अस्पताल पर शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 81 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के लिए दो अलग अलग काउंटर बनाए गए। यहां डा. श्वेतांभरी त्यागी और डा. जयश्री वार्ष्णेय के निर्देशन में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। कुल पंजीकृत 81 महिलाओं में से 70 महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराया गया जबकि सभी महिलाओं की वजन, लंबाई, शुगर, हेपेटाइटिस सी आदि की भी जांच कराई गई। चिकित्साधिकारी डा. श्वेताम्भरी त्यागी ने बताया कि जांच के दौरान 17 गर्भवती महिलाओं में खून की कमी पाई गई। चिकित्साधीक्षक डा. हरीश चंद्रा ने सुरक्षित मातृत्व दिवस शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महिला अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर बैठी मिली महिलाओं और तीमारदारों को देख उन्होंने नाराजगी जताई तथा सभी को अस्पताल के अंदर बैठने को कहा।
विज्ञापन

फोटो परिचय- दस, ग्यारह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed