फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   77 new corona positive in moradabad

संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 77 नए पॉजिटिव मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
77 new corona positive in moradabad
मुरादाबाद के चित्रगुप्त इंटर कालेज में कोरोना वायरस की शिक्षको की हुई जांच। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। मंगलवार को 77 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 158 और संक्रमितों की 9603 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक नवीन नगर निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को पांच अक्टूबर को निजी अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। मंगलवार को रैपिड एंटीजन के 1746 जांच में मझोला और किसरौल से मात्र दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आरटीपीसीआर में 63 मरीजों में पुलिस लाइन और बिलारी कोतवाली से एक-एक पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

आशियाना फेस दो से एक परिवार से पांच लोग संक्रमित आए हैं। इनमें दो साल की बच्ची और 100 साल की बुजुर्ग महिला भी है। रेलवे अस्पताल में भर्ती एक परिवार के तीन सदस्य और डिलारी के राजपुर केसरिया गांव से नौ लोग और पाकबड़ा से पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। चौक बाजार, उमरी कला, पैपटपुर, रहमत नगर, जयंतीपुर, करनपुर, बरबलान, पीर का बाजार, गुलाबबाड़ी, करूला, बुद्धि विहार, दीनदयाल नगर, रेलवे कालोनी, अगवानपुर और दौलतबाग से भी संक्रमित मिले हैं। निजी लैब से मानसरोवर, पंचशील कालोनी, सिविल लाइंस, इंदिरा आवास, हिमगिरी से मरीज आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed