{"_id":"6b08a148783d30590f035f57","slug":"76340-examinees-will-take-the-up-board-examination-at-108-centers-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-1045953-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 108 केंद्रों पर 76,340 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 108 केंद्रों पर 76,340 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
-पांच फरवरी से 24 फरवरी तक होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा
- छात्राओं के लिए सात और छात्रों के लिए अधिकतम 15 किलोमीटर की दूरी पर बनाए केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए जिले में 108 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 76,340 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। अब केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की तैयारी शुरू हो गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रीतु तोमर ने बताया कि हाईस्कूल में 39,658 और इंटरमीडिएट में 36,682 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में शासन की गाइडलाइन और निर्धारित मानकों का पालन किया गया है। छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अधिकतम सात किलोमीटर की दूरी पर केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, छात्रों के लिए अधिकतम 15 किलोमीटर की दूरी तक परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अंतिम सूची जारी होने के बाद अब परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, फर्नीचर, बिजली समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाएगी। विभागीय स्तर पर तैयारियों की नियमित समीक्षा भी होगी।