{"_id":"66d66d4c8d849674d30f6664","slug":"74-new-dsps-become-part-of-up-police-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-470988-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: यूपी पुलिस का हिस्सा बने 74 नए डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: यूपी पुलिस का हिस्सा बने 74 नए डीएसपी
विज्ञापन
मुरादाबाद। तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध से निपटने की विशेष ट्रेनिंग लेकर 74 नए डीएसपी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। इनमें 18 महिला डीएसपी भी शामिल हैं। सोमवार सुबह 11 बजे डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान पर हुई पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली।
डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में 74 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी के 90वें बैच की ट्रेनिंग 21 अगस्त 2023 से शुरू हुई थी। करीब एक साल तक आउटडोर और इंडोर ट्रेनिंग देकर सभी 74 डिप्टी एसपी को तराशा गया। प्रशिक्षण के दाैरान साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग देने देश के साथ ही विदेश से भी एक्सपर्ट आए। फोरेंसिक साइंस के अलावा तीनों नए कानूनों के बारे में भी इन्हें विस्तार से पढ़ाया गया।
ट्रेनिंग के दौरान एसएसबी, आईटीबीपी, सीआरपीएफ के जवानों के साथ काम करने का अनुभव मिला। सोमवार सुबह 10:40 बजे सभी 74 डिप्टी एसपी फुल ड्रेस में मैदान पर उतरे तो अतिथि दीर्घा तालियों से गूंज उठी। इस दौरान उनके परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और उन्होंने परेड की सलामी ली। पुलिस अकादमी के निदेशक एडीजी राजीव सभरवाल ने नए डीएसपी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सर्वांग सर्वाेत्तम प्रखर पांडेय, इंडोर में सबसे ज्यादा अंक पाने वाली आकांक्षा पांडेय और आउटडोर में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाल उदित नारायण को सम्मानित किया। डीजीपी प्रशांत कुमार ने सीएम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डीजी ट्रेनिंग तिलोत्मा वर्मा, अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, अकादमी के डीआईजी बाबूराम और एसपी महेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।