फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   28 और 29 जनवरी को ग्रेडिंग परीक्षा

28 और 29 जनवरी को ग्रेडिंग परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
28 और 29 जनवरी को ग्रेडिंग परीक्षा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बच्चों के शैक्षिक स्तर के आंकलन के लिए ग्रेडिंग परीक्षा की तिथि जारी हो गई है। 28 जनवरी को प्राथमिक और 29 जनवरी को उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में बच्चों के प्रदर्शन से ही स्कूलों की ग्रेडिंग तय होगी।
उत्तर प्रदेश निशुल्क बाल शिक्षा अधिकार (तृतीय संशोधन) नियमावली 2018 के अंतर्गत सरकारी स्कूलों की सालाना ग्रेडिंग की जाएगी। ग्रेडिंग लर्निंग आउटकम के आधार पर होनी है। इससे स्कूलों में शैक्षिक स्तर का आंकलन हो सकेगा। ग्रेडिंग में पिछड़ने वाले स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारा जाएगा। इससे शिक्षकों की जवाबदेही भी सुनिश्चित हो सकेगी। बेसिक शिक्षा परिषद के मुताबिक 28 जनवरी को कक्षा एक और दो की हिंदी, गणित और अंग्रेजी की परीक्षा होगी। परीक्षा 50 मिनट की होगी और इसमें 30 सवाल होंगे। कक्षा तीन, चार और कक्षा पांच के बच्चों की अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण की परीक्षा 90 मिनट की होगी और इसमें 40 साल होंगेे।
विज्ञापन

29 जनवरी को उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा छह, सात और कक्षा आठ के बच्चों की हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें 40 सवाल पूछे जाएंगे। सवाल आब्जेक्टिव होंगे और एमओआर सीट पर भरने होंगे। बच्चों की कापियों का मूल्यांकन कर ओएमआर सीट स्कैन कर आनलाइन फिडिंग की जाएगी। इसी आधार पर स्कूलों में पढ़ाई के स्तर का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह मिलेगा स्कूलों को ग्रेड
- 80 से 100 प्रतिशत वाले ए ग्रेड, 70 से 79.99 प्रतिशत वाले बी ग्रेड, 60 से 69.99 प्रतिशत सी ग्रेड, 50 से 59.99 प्रतिशत वाले डी ग्रेड, 35 से 49.99 प्रतिशत वाले ई ग्रेड और 34.99 प्रतिशत वाले स्कूलों को एफ ग्रेड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed