{"_id":"5bdb7764bdec2269a55297b1","slug":"71541109604-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड:नहीं आई डिबार परीक्षा केंद्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड:नहीं आई डिबार परीक्षा केंद्रों की सूची
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:30 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में फिसड्डी साबित हो रहा है जिला। अब तक डिबार परीक्षा केंद्रों की सूची जारी नहीं हो सकी है। काली सूची के विद्यालयों की लिस्ट नहीं आने से प्रबंध तंत्र हलकान हैं। विभागीय लापरवाही के चलते महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 52033 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिसमें हाईस्कूल में 28198 और इंटर में 23935 परीक्षार्थी हैं। वर्ष 2018 में 75 स्कूल में परीक्षाएं हुई थी। यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए नीति बनाई है, हालांकि ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों का निर्धारण अवधि की नीति का पालन नहीं हो रहा है। हाल यह है कि 25 अक्तूबर तक वेबसाइट पर अपलोड करने की डेडलाइन थी, लेकिन सात दिन गुजर गए है अब तक परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड नहीं है। प्रधानाचार्य और प्रबंधकों ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि डिबार परीक्षा केंद्रों की सूची भी नहीं आई है। दरअसल, ऐसे विद्यालयों में नकल कराने, कापी लिखवाने समेत अन्य गंभीर आरोप थे। ऐसे परीक्षा केंद्रों को यूपी बोर्ड डिबार यानी काली सूची में डाल देता है। इस तरह के स्कूल में परीक्षा नहीं होती है।
डिबार परीक्षा केंद्रों की सूची नहीं आई है। बोर्ड मुख्यालय में बात की गई है। काली सूची के विद्यालयों की लिस्ट मिलते ही चस्पा कर दी जाएगी। रामाज्ञा कुमार, डीआईओएस