फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जंगली कुते पकड़वाने की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जंगली कुते पकड़वाने की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Jul 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
जंगली कुते पकड़वाने की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बिलारी। स्थानीय कोतवाली के समाथल गांव में कुत्ते के काटने से बीमार हुए बालक की मौत हो जाने की घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग पर जमा होकर प्रशासन, वन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में ग्राम प्रधान के माध्यम से एसडीएम और सीओ को अपनी मांगों का ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

समाथल गांव निवासी दीनदयाल मौर्य के आठ वर्षीय बेटे अजीत को 15 दिन पहले गांव में एक कुत्ते ने काट लिया था। बाद में उसकी हालत बिगड़ती चली गई और दो दिन पूर्व उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह दीनदयाल के घर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और बैठक की। बैठक में कहा गया कि गांव की आबादी के पश्चिम में बिजलीघर के निकट जो मृतक पशु डाले जाते हैं इन्हीं पशुओं का मांस खाकर कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं। गांव के कई इलाके ऐसे हैं जहां कुत्ते समूह के रूप में मौजूद रहते हैं और आने जाने वालों पर हमला बोलते रहते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दीनदयाल के बेटे की मौत हो जाने की घटना में तहसील प्रशासन के साथ ही वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की भी लापरवाही मानी है। वन विभाग को लेकर यह नाराजगी थी कि यदि समय रहते जंगली कुत्तों को पकड़ लिया गया होता तब शायद यह घटना न होती। बाद में ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग पर जमा होकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान सुरेश यादव, मोहनलाल, नत्थू सिंह, नैकश, परमेश्वरी, पप्पू, राकेश, रामसेवक, प्रेमपाल, चंद्रपाल आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed