फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   उमस ने किया लोगों को बैचेन

उमस ने किया लोगों को बैचेन

Mon, 28 May 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
उमस ने किया लोगों को बैचेन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मई बीतने को है और गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। अभी तक लोग कड़ी धूप से बेहाल थे, लेकिन रविवार को उमस ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। स्थिति यह थी कि अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने के बावजूद लोग पसीना-पसीना होते रहे।

अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार शाम से ही ज्यादा गर्मी का एहसास होने लगा था। रविवार को हालात और भी बदतर हो गए। सुबह से ही लोग उमस से परेशान दिखाई दिए। जैसे-जैसे धूप बढ़ती गई तो उमस में भी बढ़ोतरी हो गई। तेज धूप व उमस से कूलर, पंखे की हवा भी गर्म हो रही थी। अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में .8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि दोपहर में हवा पश्चिम के बजाय दक्षिण दिशा की ओर बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed