{"_id":"5b0873614f1c1bb06e8b4a23","slug":"71527280481-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब मेल और अर्चना एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मेल और अर्चना एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें रद्द
Updated Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
आने वाले दिन रेल मुसाफिरों के लिए और ज्यादा दुश्वारियों भर रहेंगे। मुरादाबाद रेल मंडल समेत अन्य मंडलों में रेल पटरियों पर चल रहे मरम्मत कार्य की वजह से रेलवे ने पंजाब मेल समेत पांच एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली अप और डाउन पंजाब मेल 26 मई से तीन जून तक रद्द रहेगी। जबकि जम्मूतवी से राजेंद्र नगर जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस और देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेनें 29 मई से तीन जून के बीच नहीं चलेंगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। जबकि देरी से चल रही नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को कैंसिल रहेगी।