फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आधार कार्ड बनाना है तो डाघर जाइए

आधार कार्ड बनाना है तो डाघर जाइए

Fri, 13 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाना है तो डाघर जाइए
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अब आधार कार्ड बनाने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। अब यह सुविधा डाकघरों पर ही मिल जाएगी। डाकघरों में आधार कार्ड बनाने के लिए मशीनें मंगवा ली गई हैं। यहां निशुल्क आधार कार्ड बनाए जाएंगे।

डाकघर के प्रवर अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि मंडल में 80 डाकघर हैं। इनमें से 62 डाकघरों में आधार कार्ड बनाने की मशीनें लगेंगी। मुख्य डाकघर में 44 मशीनें आ गई हैं। इससे पहले 18 डाकघरों में पहले ही मशीनें लगाई जा चुकी हैं। अभी जो मशीनें आई हैं उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों में लगाया जाएगा। यहां के लोगों को आधार बनाने में परेशानी होती है। मशीन लगाने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी जाएगी। मशीन लग जाने से लोगों को आधार कार्ड बनाने के लिए दूर दराज के आधार केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। डाकघरों में निशुल्क और आसानी से आधार कार्ड बन जाएंगे। जिन 18 डाकघरों में मशीनें नहीं लगनी हैं उन डाकघराें में मात्र एक कर्मचारी है। यह एकल स्टाफ वाले डाकघर हैं इसलिए इन डाकघरों आधार कार्ड बनाने की मशीन नहीं लगाई जा सकती। इससे डाक सेवा प्रभावित होगी। इससे पहले मुरादाबाद मुख्य डाकघर, डीआरएम ऑफिस डाकघर, पाकबड़ा डाकघर समेत अट्ठारह डाकघरों में आधार कार्ड बनाने की मशीनें लग चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed