फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   710 person will go to offer haj

हजयात्रा पर मुरादाबाद से जाएंगे 710 आजमीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
710 person will go to offer haj
हजयात्रा पर मुरादाबाद से जाएंगे 710 आजमीन
विज्ञापन

- यूपी में कोटे से कम आवेदन, सभी आवेदकों को मिलेगा हजयात्रा का मौका
- यूपी, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल समेत कई प्रदेशों में नहीं डाला गया कुर्रा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। हजयात्रा के लिए यूपी से कम आवेदन होने पर इस बार सभी आवेदकों को हज करने का मौका मिलेगा। मुरादाबाद से 710 आजमीन हजयात्रा पर जाएंगे। आवेदन कम होने पर यूपी, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल समेत कई प्रदेशों में कुर्रा (लाटरी) नहीं डाला गया।
उत्तर प्रदेश से हजयात्रा के लिए करीब ग्यारह हजार लोगों ने आवेदन किया था। सऊदी अरब की हुकूमत ने हजयात्रा 2022 के लिए गाइडलाइन जारी कर 65 वर्ष से अधिक उम्र वालों की हजयात्रा पर पाबंदी लगाया है। हजयात्रा पर जाने वालों को 72 घंटे पहले कराई गई आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट ले जानी होगी। इसके अलावा वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी चाहिए। इसके बाद 65 वर्ष पार वालों के आवेदन कैंसिल हो गए। 22 अप्रैल तक हजयात्रा के लिए आवेदन लिए गए। 65 वर्ष पार वालों के आवेदन कैंसिल होने के बाद आजमीनों की संख्या घटकर 8701 हो गई, जबकि हजयात्रा के लिए यूपी का कोटा 8900 है। ऐसे में कोटे से कम आवेदन होने पर यूपी में कुर्रा नहीं डाला गया। आवेदन करने वाले यूपी के सभी आजमीन हजयात्रा पर जा सकेंगे। इसमें मुरादाबाद के 710 आजमीन शामिल होंगे।
विज्ञापन

- हजयात्रा 2022 के लिए यूपी से कोटे से कम आवेदन फार्म भरे गए। इसलिए कुर्रा डालने की जरूरत नहीं पड़ी। मुरादाबाद से 710 आजमीन हजयात्रा पर जाएंगे। - हाजी मुख्तार असलम, हज ट्रेनर
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली किस्त जमा करने का आखिरी मौका आज
मुरादाबाद। हजयात्रा 2022 के लिए पहली किस्त जमा करने का मंगलवार को आखिरी मौका है। दस मई तक आजमीनों को पहली किस्त के रूप में 81,000 रुपये जमा कराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed