फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   70 Shiv Sainiks Arrested when going to Harihar temple in sambhal

हरिहर मंदिर जा रहे 70 शिव सैनिक गिरफ्तार, विवादित धर्मस्थल पर जल चढ़ाना चाहते थे कार्यकर्ता

Sat, 03 Aug 2019 10:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Aug 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
70 Shiv Sainiks Arrested when going to Harihar temple in sambhal
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

संभल के हरिहर मंदिर (विवादित धर्मस्थल) पर जल चढ़ाने जा रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने कटघर के गांगन तिराहे पर घेराबंदी कर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और शिव सैनिकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। यहां से पुलिस सभी को वाहनों के जरिये पुलिस लाइन ले गई। यहां शिव सैनिकों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सभी गिरफ्तार 70 शिव सैनिकों को जमानत पर छोड़ दिया गया।  

विज्ञापन


हर साल की तरह इस वर्ष भी शिवसैनिकों ने संभल के हरिहर शिव मंदिर में जल चढ़ाने का एलान किया था। इसकी जानकारी मिलने पर खुफियातंत्र और पुलिस अलर्ट हो गई थी। शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के नेतृत्व में 70 शिव सैनिक संभल जा रहे थे। पुलिस ने संभल जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस तैनात कर दी थी। 
विज्ञापन


संभल रोड पर गांगन तिराहे के पास कटघर, मैनाठेर और मझोला पुलिस ने बैरियर लगाकर शिव सैनिकों के वाहनों को रोक लिया। पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की तो शिव सैनिक वहीं धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस और शिव सैनिकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने 70 शिव सैनिकों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि 70 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में रखा गया था। सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात से ही नजरबंद कर लिए गए थे शिव सैनिक 
शिवसेना के जिला प्रमुख का आरोप है कि पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं को शुक्रवार रात से ही नजरबंद कर लिया था। उन पर निगरानी रखी जा रही थी। शनिवार को जैसे ही शिव सैनिक संभल के लिए चले। उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया। 

संभल रोड पर लगा जाम 
शिव सैनिक वाहनों से संभल जा रहे थे। सभी को संभल रोड पर गांगन तिराहे पर रोक लिया था। यहां काफी देर तक पुलिस और शिव सैनिकों के बीच नोकझोंक हुई। जिसकी वजह से संभल रोड और चंदौसी रोड पर दूर तक जाम लग गया था। शिव सैनिकों को पुलिस लाइन भेजा गया। इसके बाद ही जाम खुल पाया। पुलिस लाइन जाते समय भी शिव सैनिक रास्ते में कई जगह वाहनों से उतर गए थे। 


क्या हम पाकिस्तान में रह रहे हैं जो मंदिर में जल नहीं चढ़ा सकते: प्रदेश प्रमुख 
शिव सेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार में भी हिंदुओं को मंदिर में जल चढ़ाने से रोका जा रहा है। जबकि हिंदुत्व के मुद्दे पर सरकार बनी है। क्या हम पाकिस्तान में रह रहे हैं जो मंदिर में जल नहीं चढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed