फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   7.9 rain recorded on morodabad

मौसम की खबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
7.9 rain recorded on morodabad
मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुई बारिश की वजह से तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 24 घंटे में दस डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार देर रात तक है। रविवार को कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के अलावा धूप निकलने की संभावना है। इसकी वजह से दिन में ठंड कम होगी, लेकिन शाम के समय ठिठुरन रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब पांच बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी होती रही। दोपहर में धूप निकली, लेकिन हवा चलने की वजह से ठंड थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को दिनभर में 7.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। सुबह के समय वातावरण में नमी 93 फीसदी थी, जो शाम को 84 फीसदी दर्ज की गई। हवा पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed