{"_id":"447eb8031e0a965078c9cb2093f8afee","slug":"68-percent-polling-in-mundapandey-and-bhagatpur-panchayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्के फुल्के हल्ले के बीच 67.68 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्के फुल्के हल्ले के बीच 67.68 फीसदी मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
भगतपुर टांडा और मूंढापांडे ब्लाक क्षेत्र में तीसरे चरण का मतदान शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कुछ केंद्रों से जरूर हल्के फुल्के हंगामों की सूचनाएं आती रहीं। भदासना में ग्रामीणों के बहिष्कार के कारण पोलिंग नौ बजे के बाद शुरू हो सका। भजनपुरी सेंटर पर प्रत्याशियों और चुनाव चिन्ह की जो सूची लगाई गई थी उसमें क्रम संख्या गड़बड़ाने पर हंगामा हो गया था।
शनिवार को तीसरे चरण का इलेक्शन कराया गया। भगतपुर टांडा में 93 मतदान केंद्रों पर पोलिंग हुआ जबकि मूंढापांडे में 89 केंद्रों पर वोटिंग कराई गई। जिला पंचायत की आठ और क्षेत्र पंचायत की 190 सीटों के लिए वोट डाले गए। दोनों ब्लाक क्षेत्र के कुल 162 गांवों में बूथ सजे थे। पोलिंग रफ्तार कुछ केंद्रों पर तो सुबह से ही तेज रही जबकि कुछ जगह रफ्ता रफ्ता बढ़ी। वोटर लिस्ट में नाम न होने को लेकर अधिकांश सेंटरों पर हंगामा होता रहा। कुछ जगह प्रदर्शन भी किया गया। ग्रामीण अफसरों से भी भिड़ गए थे। भदासना के ग्रामीणों ने फसल मुआवजे की मांग को लेकर वोटिंग का बहिष्कार कर दिया था। अफसर पहुंचे तब लोग माने। यहां नौ बजे के बाद ही पोलिंग शुरू हो सका। भजनपुरी गांव में प्रत्याशियों की सूची को लेकर विवाद रहा। जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने बताया कि सभी जगह शांति पूर्ण मतदान रहा। दोनों ब्लाक क्षेत्रों में 67.68 फीसदी पोलिंग हुआ है। चुनाव आयोग को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। मतदान के सभी बैलेट बॉक्स जमा करा दिए गए हैं।