{"_id":"5f4d658d8ebc3e294b1b5b6f","slug":"66-new-corona-positive-in-moradabad-city-news-mbd361060280","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस दफ्तर में शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी समेत 66 नए मरीज कोरोना से संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस दफ्तर में शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी समेत 66 नए मरीज कोरोना से संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। अगस्त माह के आखिरी दिन भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजीटिव मामले मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार सोमवार को 66 नए मामले आए हैं। इसमें एक कर्मचारी आईजी कार्यालय से भी है। रामपुर के एक व्यक्ति ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया है। पुलिस कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद दो दिन के लिए एसएसपी कार्यालय को बंद किया गया है।
सोमवार को एंटीजन से 2081 लोगों की जांच की गई, जिसमें 2036 लोग निगेटिव आए, जबकि 45 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सर्वाधिक आठ-आठ मरीज हरथला और बंगला गांव से हैं। सर्वाधिक 201 लोगों की मूंढापांडे में हुई है। यहां सिर्फ एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव रही है। सात मरीज मझोला में मिले हैं। 160 व्यक्तियों की जांच में छह मरीज कांठ में मिले हैं। इसके अलावा आरटीपीसीआर द्वारा 21 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है।
पुलिस दफ्तर में तैनात शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार सुबह से ही कार्यालय बंद कर दिया गया है। इसके बाद पूरे कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। मंगलवार और बुधवार को भी कार्यालय बंद रहेगा। इस दौरान लोग अपने शिकायती पत्र एसएसपी के सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप के जरिये कर सकते हैं। कार्यालय के बाहर भी मंगलवार सुबह से एक पेटिका रखी जाएगी। जिसमें लोग अपने शिकायती पत्र डाल सकते हैं।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस कार्यालय में पूर्व में तैनात रहे कोतवाली प्रभारी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसकी वजह से कार्यालय को बंद कर दिया गया है। मंगलवार और बुधवार में भी कार्यालय बंद रहेगा। अगर कोई शिकायती पत्र भेजना चाहता है तो वह मेरे सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप कर सकता है। जो लोग व्हाट्सएप नहीं कर सकते। उनके लिए गेट पर ही एक पेटिका रखी जाएगी। इसमें अपना शिकायती पत्र डाल सकते हैं।
एसएसपी समेत सभी अधिकारी व कर्मचारियों की होगी जांच
मुरादाबाद। एसएसपी कार्यालय में तैनात सभी पुलिस अधिकारी और कर्मियों की कोरोना जांच कराई जाएगी। एसएसपी भी अपनी जांच कराएंगे। मंगलवार को कैंप लगाकर सभी के सैंपल लिए जाएंगी। पुलिस दफ्तर और कोतवाली में कोतवाली समेत चार पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।