फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   66.50 percent applicants appeared pet

दूसरे दिन 66.50 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
66.50 percent applicants appeared pet
मुरादाबाद। जिले में 55 केंद्रों पर दूसरे दिन दोनों पालियों में 66.50 फीसदी अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) दी। परीक्षा के बाद ज्यादातर अभ्यर्थियों ने बताया कि ग्राफ के सवाल मुश्किल थे, लेकिन पूरा पेपर औसत रहा। वहीं डीआईओएस का कहना है कि दूसरे दिन भी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के अलावा अन्य जनपदों से भी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र शहर में था। पहली पाली में सुबह छह बजे से, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 12 बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। उनके साथ आए परिजनों ने भी इधर-उधर बैठकर समय व्यतीत किया। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक 55 केंद्रों पर आयोजित की गई। मुरादाबाद में दोनों पालियों में 54624 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 36327 अभ्यर्थी उपस्थित थे, जबकि 18297 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 27312 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 18011 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 9301 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 27312 अभ्यर्थियों में से 18316 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए, जबकि 8996 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने कहा कि रविवार को भी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed