फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   65 years old person will not go to haj

हजयात्राः इस बार 65 वर्ष पार वाले नहीं कर पाएंगे खाना-ए-काबा का दीदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
65 years old person will not go to  haj
मुरादाबाद। सऊदी हुकूमत ने शर्तों के साथ हजयात्रा 2022 के लिए हरी झंडी दे दी है। इस बार 65 वर्ष पार वाले खाना-ए-काबा का दीदार नहीं कर पाएंगे। 65 वर्ष तक वाले ही हजयात्रा पर जा सकेंगे। उन्हें 72 घंटे पहले कराई गई आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। साथ ही वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना भी जरूरी है, तभी यात्रा पूरी होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में सऊदी हुकूमत ने दो साल से हजयात्रा पर पाबंदी लगा रखी है। इन दो वर्षों में सिर्फ सऊदी अरब के स्थानीय लोग ही हजयात्रा में शामिल हो पाए। हिंदुस्तान के आजमीन आखिरी बार 2019 में हजयात्रा पर गए थे। हालांकि 2020 और 2021 में भी हज कमेटी ने आवेदन लिए थे, लेकिन सऊदी हुकूमत ने हजयात्रा की अनुमति नहीं दी। इस बार हजयात्रा के लिए सऊदी हुकूमत ने अनुमति दे दी है। लेकिन कुछ शर्तें भी लगाईं हैं। इस बार 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले हजयात्रा पर नहीं जा सकेंगे। 30 अप्रैल 2022 तक 65 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले ही हजयात्रा के हकदार होंगे। हजयात्रा पर जाने वालों को 72 घंटे पहले कराई गई आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट ले जानी होगी। इसके अलावा वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed