फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   62 police personnel honored on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर 62 पुलिस कर्मी हुए सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
62 police personnel honored on Republic Day
मुरादाबाद। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड आयोजित की गई। जिसमें साल भर लगन और मेहनत से ड्यूटी करने वाले 62 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने राष्ट्रपति पुलिस पदक, प्रशस्ति पत्र, पुलिस महानिदेशक सम्मान चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कटघर और ठाकुरद्वारा के सीओ, सिविल लाइंस, छजलैट, कुंदरकी, कांठ और ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कर्तव्य परायणता, देश की अखंडता, सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिसमें रेडियो उप निरीक्षक राम नरेश को राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र, निरीक्षक जय प्रकाश, उप निरीक्षक राजेश प्रसाद, हेड कांस्टेबल वीर पाल, सिपाही प्रदीप कुमार को पुलिस महानिदेशक सम्मान चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इनके अलावा सीओ ठाकुरद्वारा अनूप सिंह, सीओ कटघर आशुतोष तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के वाचक उप निरीक्षक जगत सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, एसपी सिटी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मवीर, कांस्टेबल सिपाही धर्मेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, उप निरीक्षक मजहर अली, फायर मैन जुबैर आलम, उप निरीक्षक अमन सिंह, महिला कांस्टेबल रजनी रावत, कांस्टेबल राजा सिंह, पुलिस लाइन से उप एपी निरीक्षक नरेश कुमार, यातायात शाखा से नरेश पाल, परिवहन शाखा से उप निरीक्षक नरेश कुमार गिरी, साइबर सेल से कांस्टेबल प्रशांत सिंह, सर्विलांस सेल से उप निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा, आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, राजीव कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार, मनोज कुमार, अरुण प्रताप सिंह, एसओजी से उप निरीक्षक रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल इश्त्याक अली, आलोक त्यागी, दीपक बरगोती, राहुल कुमार, संगम कसाना, सुमित राठी, शिव कुमार, कांस्टेबल चालक यशपाल सिंह, आईजीआरएस सेल से कांस्टेबल रितिक पाठक, सीसीटीएनएस सेल से कांस्टेबल मनीष कुमार, सोशल मीडिया सेल से कांस्टेबल अमित सिंह, फोटो चालान सेल से कांस्टेबल प्रमोद नागर, थाना गलशहीद से कांस्टेबल देवेंद्र शर्मा, थाना मझोला से उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद दिलशाद, सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक सुधीर कुमार, पाकबड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार शर्मा, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी मोहित चौधरी, कांस्टेबल अफसर अली, राहुल कुमार, कुंदरकी थाना प्रभारी सतराज सिंह, महिला उप निरीक्षक कल्पना, छजलैट थाना प्रभारी राम प्रताप सिंह, कांस्टेबल जहांगीर, उप निरीक्षक विमल किशोर, मझोला थाने से कांस्टेबल प्रशांत कुमार, कांठ थाना प्रभारी सुरेश पाल सिंह, उप निरीक्षक मदन पाल राणा, बुद्धप्रकाश और राहुल राणा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। परेड के प्रथम कमांडर सागर जैन सहायक पुलिस अधीक्षक, परेड के द्वितीय कमांडर शक्तिकांत अवस्थी, सहायक पुलिस अधीक्षक, तृतीय कमांडर अपेक्षा निम्बाडिया को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डीआईजी शलभ माथुर, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी रेल अपर्णा गुप्ता समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed