{"_id":"5cbcd866bdec22147163d0c5","slug":"61555880038-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19.5 लाख मतदाता कल लिखें्रे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19.5 लाख मतदाता कल लिखें्रे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। तीसरे चरण के मतदान के लिए मंडल में मुरादाबाद, संभल और रामपुर सीट पर चुनाव प्रचार रविवार को शाम पांच बजे थम गया। प्रचार अवधि में अपने - अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने के बाद प्रत्याशी मैदान से वापस लौट चुके हैं। अब बारी मतदाताओं की है। मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 1956174 मतदाता मंगलवार (23 अप्रैल) को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला लिखेंगे। मतदान के लिए पुलिस - प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं। बूथों को बनाने का काम करीब - करीब पूरा हो चुका है। सोमवार सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए सर्किट हाउस के पीछे आवास - विकास के मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया है। डीएम - डीआईजी ने फोर्स ब्रीफिंग कर साफ कर दिया है कि चुनावों में खलल डालने वालों की खैर नहीं होगी। बाहरी लोगाें को जिले की सीमाओं से बाहर जाने के आदेश दिए गए हैं। प्रत्याशियों से लेकर उनके प्रतिनिधियों तक को सीमाएं समझा दी गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह और डीआईजी जे रविंदर गौड ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करके रविवार को चुनाव तैयारियों के बारे में जानकारी दी। डीएम ने बताया कि मतदान में लगे वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। मतदाताओं की सुविधा के लिए हरेक मतदान केंद्र पर मतदाता सहायता केंद्र बनाया गया है। यहां वर्णमाला क्रम में मतदाता सूची उपलब्ध होगी। दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में डमी मतपत्र उपलब्ध होगा। मतदाता यदि वाहन स्वामी है तो अपने वाहन से मतदान केंद्र के 200 मीटर की दूरी तक परिवार समेत जा सकता है। कोई भी शासकीय सहायता प्राप्त व्यक्ति सुरक्षा के साथ मतदेय स्थल में प्रवेश नहीं करेगा। केवल जेड श्रेणी के सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के साथ एक सुरक्षा कर्मी सादा कपड़ों में हथियार को छुपाकर मतदेय स्थल पर ले जा सकता है। मतदाता या मतदान अभिकर्ता मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएंगे। चुनाव कर्मी भी अपना फोन साइलेंट मोड पर रखेंगे। प्रत्याशी मतदेय स्थल से 200 मीटर की दूरी पर एक मेज दो कुर्सी रखकर अपना एक छोटा बैनर लगा सकते हैं। शासकीय सहायता प्राप्त कोई भी व्यक्ति मतदान अभिकर्ता नहीं बनेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23 अप्रैल को सुबह छह बजे से सात बजे तक मॉक पोल होगा। इसमें उपस्थित मतदाता भी शामिल हो सकते हैं। इसके बाद माइक्रो आब्जर्बर की उपस्थिति में सीआरसी होगा। प्रत्येक विधानसभा में सात - सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे और एसडीएम के निर्र्देशन में पांच - पांच मास्टर ट्रेनर उपलब्ध रहेंगे। ईवीएम बनाने वाली कंपनी के भी पांच - पांच इंजीनियर विधानसभा क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे ताकि कोई खराबी आने पर उसे ठीक किया जा सके।
विज्ञापन
डीआईजी जे रविदर गौड ने कहा कि जिन लोगों के पूर्व में आपराधिक इतिहास हैं उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि किसी ने भी चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।
जिले में
कुल विधानसभाएं जिनमें 23 को मतदान होगा - 06
(मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात, कांठ, बिलारी, कुंदरकी, ठाकुरद्वारा)
कुल मतदान केंद्र - 1100
मतदेय स्थल - 2402 (04 सहायक मतदेय स्थल)
कुल मतदाता - 2275201
पुरुष मतदाता - 1220542
महिला मतदाता - 1054554
ट्रांस जेंडर - 105
पहली बार वोटर बने - 4356
मतदान में लगी ईवीएम सीयू - 2402 (रिजर्व- 416)
मतदान में लगी बीयू - 2402(रिजर्व- 417)
मतदान में लगी वीवी पेट - 2402 (रिजर्व - 607)
मतदान पार्टी - 2638 (2284 पार्टी में एक महिला कर्मी)
मतदान के लिए लगे वाहन - 1008
हर विधानसभा में एक पिंक बूथ (इस पर सभी कर्मी व सुरक्षा कर्मी महिलाएं ही हाेंगी)
संभल जिले के 62 बूथ की ईवीएम मुरादाबाद आएंगी
मुरादाबाद।
बिलारी विधानसभा क्षेत्र के 62 बूथ ऐसे हैं जो संभल जिले की सीमा में आते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि इन 62 बूथों पर मतदान के बाद उनकी ईवीएम मुरादाबाद ही आएंगी और उनकी मतगणना मुरादाबाद में ही होगी।
चुनावों में लगाया गया कुल पुलिस बल
-------------------------------------
कुल पुलिस कर्मियाें की संख्या - 13132
अर्द्धसैनिक बल - 21 कंपनी
सिविल पुलिस
इंस्पेक्टर - 26
सब इंस्पेक्टर - 936
महिला सब इंस्पेक्टर - 19
हेड कांस्टेबिल - 681
कांस्टेबिल - 4162
महिला कांस्टेबिल - 232
होमगार्ड - 5588
-----------------------------
पुलिस / अर्द्धसैनिक बलों की कुल मोबाइल टीमें - 675
- हर थाने पर अर्द्धसैनिक बलों की दो क्यूआरटी
- 190 सेक्टर क्यूआरटी
- 290 जोनल क्यूआरटी
- सूचना पर पांच मिनट में पहुंचेगी क्यूआरटी
मतदान केंद्रों पर सिर्फ अर्द्धसैनिक बल लगेंगे
मुरादाबाद।
डीआईजी जे. रविंदर गौड ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सिर्फ अर्द्ध सैनिक बलों की ड्यूटी लगाई गई है। सिविल पुलिस की ड्यूटी शांति व्यवस्था की होगी। डीआईजी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में क्यूआरटी का रिस्पांस टाइम पांच मिनट और ग्रामीण इलाकों में आठ से नौ मिनट होगा। किसी भी सूचना पर अधिकतम नौ मिनट में क्यूआरटी संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचेगी। 190 सेक्टर और 290 जोनल मोबाइल टीम लगातार भ्रमण पर रहेंगी और अधिकतम 10 मिनट में कोई न कोई मोबाइल टीम मतदान केंद्र पर जरूर पहुंचेगी।
मुरादाबाद लोकसभा सीट के आंकड़े
----------------------------
कुल मतदाता - 1956174
पुरुष मतदाता - 1046205
महिला मतदाता - 909872
ट्रांस जेंडर - 97
मुस्लिम मतदाता - 8,80,000
हिंदू मतदाता - 1076174
हिंदू ूमतों में जातीय आंकड़े
------------------------
अनुसूचित जाति (जाटव) - 1,80000
वाल्मीकि मतदाता - 43,000
यादव - 29000
ठाकुर - 150000
सैनी - 149000
वैश्य - 74000
कश्यप - 71000
जाट - 50000
प्रजापति - 55000
पाल - 48000
ब्राहम्मण - 45000
पंजाबी - 42000
विश्नोई - 15000
अन्य - 125174
-----------------------------
वोटर आई कार्ड नहीं तो ये हैं 11 विकल्प
मुरादाबाद।
यदि वोटर लिस्ट में नाम है और मतदाता पहचान पत्र किसी वजह से नहीं मिला है तो चुनाव आयोग ने 11 अन्य विकल्प दिए हैं, जिनका इस्तेमाल करके लोग वोट डाल सकते हैं। विकल्पों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य, केंद्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक अथवा डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटो युक्त पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और आधा कार्ड शामिल है।