{"_id":"5c9a8ca6bdec2213eb738286","slug":"61553632422-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लाक से ठप रहा रेल संचालन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लाक से ठप रहा रेल संचालन, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में मंगलवार को मेगा ब्लाक से ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। ट्रेनों के जहां-तहां रुकने से यात्रियों को भी खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। सुबह दस बजे से शाम साढे़ तीन बजे तक ट्रैक पर मरम्मत कार्य चला।
मंगलवार को मुरादाबाद दिल्ली रेल मार्ग पर कैलसा और हकीमपुर के बीच डाउन लाइन पर सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर दो बजकर तक ब्लाक लिया गया था, लेकिन दो बजे तक कार्य नहीं हो पाया। ये कार्य दोपहर तीन बजे तक चला। जिसकी वजह से तीन ट्रेनें और दो मालगाड़ियां बीच में ही रोक दी गई थीं। काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस, आनंद विहार लखनऊ होली स्पेशल, मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर और दो मालगाड़ियां चालीस से पचास मिनट तक लेट हो गईं। कटघर और दलपतपुर के बीच डाउन लाइन पर दोपहर एक बजे से दोपहर पौने तीन बजे तक ब्लाक लिया गया था, लेकिन मरम्मत कार्य तय समय में पूरा नहीं हो पाया। ये कार्य तीन बजे पूरा हो पाया। जिसकी वजह से मुरादाबाद काठगोदाम पैसेंजर और दो मालगाड़ियां बीच में ही रोक दी गई थीं। इसके अलावा चौडियाला और इकबालपुर के बीच भी दोपहर एक बजकर 50 मिनट से तीन बजकर बीस मिनट तक ब्लाक लिया गया था। जिससे सहारनपुर देहरादून पैसेंजर और दो मालगाड़ी बीच में ही रुकी रहीं।