{"_id":"5c97e98ebdec2214666d7ac4","slug":"61553459598-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षकों का इंतजार करेंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षकों का इंतजार करेंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सभी विभाग तैयारियों में लगे हुए हैं। खेल विभाग भी इससे अछूता नहीं है। विभाग में प्रशिक्षकों की नियुक्ति होनी है, लेकिन चुनाव की वजह से अभी इसमें देरी हो रही है। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इस बार जून तक ही नियुक्ति होने का अनुमान है।
सोनकपुर स्टेडियम में 13 खेल संचालित हैं, जिसमें से जूडो और हाकी में स्थाई प्रशिक्षक हैं। शेष में संविदा पर नियुक्ति होती है। सबसे अधिक खिलाड़ी क्रिकेट और बैडमिंटन में हैं। प्रशिक्षकों का कार्यकाल जनवरी माह तक ही था। आमतौर पर अप्रैल माह में प्रशिक्षकों का नवीनीकरण हो जाता है, लेकिन इस बार ट्रायल किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि दूसरे जिलों के प्रशिक्षक चले गए हैं, जबकि एथलेटिक्स, फुटबाल, क्रिकेट, बालीवाल के प्रशिक्षक आ रहे हैं। ट्रायल होने की वजह से प्रशिक्षक बदलने की भी संभावना रहेगी। यदि मुरादाबाद के लिए दो अभ्यर्थियों ने आवेदन किया तो उसमें से प्रथम आने वाले को जगह मिलेगी। लोकसभा चुनाव की वजह से अभी प्रतियोगिता नहीं है। अब प्रशिक्षण शुरू होगा। सितंबर और अक्टूबर माह से प्रतियोगिता शुरू जाएंगी।