{"_id":"5c8c0709bdec2213ed0cb492","slug":"61552680713-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर कांग्रेस का चेहरा बने राजबब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर कांग्रेस का चेहरा बने राजबब्बर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद लोकसभा से कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को प्रत्याशी घोषित कर सबसे पहली बाजी मार ली है। भाजपा एवं गठबंधन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जहां प्रत्याशी को लेकर असमंजस में फंसे हैं वहीं कांग्रेसी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस के जिला एवं महानगर पदाधिकारियों के अलावा अधिकतर प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपनी फोटो की जगह राजबब्बर का चेहरा लगाकर प्रचार प्रचार शुरू कर दिया है।
सिने अभिनेता एवं प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के चुनाव मैदान में कूदने से मुरादाबाद प्रदेश की हॉट सीट बन गई है। कांग्रेस ही नहीं राजबब्बर के लिए भी चुनाव प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। राजबब्बर के प्रत्याशी घोषित होने से भाजपा एवं गठबंधन में प्रत्याशी उतारने पर मंथन का दौर जारी है। मुरादाबाद में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावनाओं के बीच कांग्रेसियों ने फील्ड से लेकर सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ा दी है। पदाधिकारियों ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम एकाउंट पर खुद की डीपी की राजबब्बर की फोटो लगा ली है। सोशल मीडिया पर चुनावी वार भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के नेशनल आईटी सेल से चुनावी पोस्ट जारी हो रही हैं। स्थानीय स्तर पर भी लोकल मुद्दों को लेकर पोस्ट तैयार की जा रही हैं। पोस्ट वायरल कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर आयोग की नजर
चुनावी महासंग्राम में निर्वाचन आयोग भी सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों की वायरल होने वाली पोस्ट और मैसेज की निगरानी कर रहा है। इसके लिए निर्वाचन ने अलग से टीमें बनाई हैं। टीमें सोशल मीडिया पर व्यक्ति विशेष, धर्म और संप्रदाय के खिलाफ वायरल होेने वाली पोस्ट की निगरानी करेगी और आचार संहिता के उल्लंघन में कार्यवाही करेंगी।
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया सेल गठित कर दिया है। नितिन कुमार को सेल का प्रभारी बनाया है। नितिन कुमार पूरे लोकसभा क्षेत्र में विधानसभावार अपनी टीमें बनाएंगे और चुनाव संबंधी सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे। - अनुभव मेहरोत्रा, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस