{"_id":"5c8abe50bdec22143439c1af","slug":"61552596560-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूर कंपनी पुल से गुजरने से घबराते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूर कंपनी पुल से गुजरने से घबराते हैं लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुंबई में गुरुवार शाम फुट ओवर ब्रिज गिरने से यहां मुरादाबाद के लोग भी घबरा गए। खासकर लाइन पार के लोग जो हर रोज खतरे भरे कपूर कंपनी पुल से गुजर कर शहर में जो प्रवेश करते हैं। इस पुल की छत का निचला हिस्सा काफी जर्जर हो चुका है। लोग आशंका जताते हैं कि कभी भी यहां हादसा हो सकता है, लेकिन रेलवे ने पुल के ऊपरी हिस्से की मरम्मत कर आवागमन शुरू करा दिया है।
लाइन पार की पांच लाख आबादी के लिए कपूर कंपनी पुल बना है। ये पुल चालीस साल से भी ज्यादा पुराना हो चुका है। पुल पर कभी कभी इतनी भीड़ हो जाती है कि यहां से निकलना मुश्किल होता है। पुल पर फंसे लोग घबराने लगते हैं। लाइन पार के लोग वर्षों से मांग कर रहे हैं कि इस जर्जर पुल को गिराकर नया और इससे ज्यादा क्षमता और चौड़ा पुल बनाया जाए, लेकिन रेलवे, जिला प्रशासन और शासन लाइन पार के वशिंदों की मांगों को दरकिनार कर रहे हैं। पांच माह पहले पुल की मरम्मत की गई थी। जिसके लिए एक माह के लिए आवागमन बंद करा दिया गया था। तब लोगों को लोकोशेड पुल से घूमकर शहर तक आना पड़ता था। लोगों को लगा था कि पुल अच्छा हो जाएगा, लेकिन रेलवे ने पुल के ऊपरी हिस्से की तो मरम्मत कर दी, लेकिन निचला हिस्सा ठीक नहीं किया गया।
दशहरे पर मची थी भगदड़, खत्म हो गई थी कई जिंदगियां
मुरादाबाद। दशहरे के मौके पर कपूर कंपनी पुल पर भगदड़ मच गई थी। जिससे कई लोगों की मौत हो गई थी। लाइन पार रामलीला मैदान में दशहरे मेले का आयोजन किया जाता है। कई साल पहले दशहरे मेला समाप्त होने के बाद लोग अपने घरों को लौट रहे थे। कपूर कंपनी पुल पर काफी भीड़ थी। छोटा पुल पर अधिक लोग पहुंच गए थे। इसी दौरान भीड़ में भगदड़ मच गई थी।
विज्ञापन
यूपी उत्तराखंड को जोड़ने वाला पुल जर्जर
मुरादाबाद। मुरादाबाद काशीपुर मार्ग पर गणेश पुर गांव के पास ढेला नदी पर पुल बना है। इस पुल की उम्र पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद भी दूसरे पुल का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। यूपी से उत्तराखंड जाने के लिए ये एक मात्र अकेला पुल है। पुल जर्जर हो चुका है। यहां भी हादसा हो सकता है। लेकिन जिला प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। पुल गिरा तो उत्तराखंड और यूपी का संपर्क कट जाएगा।
प्रेम वंडर लैंड पुल की हालत भी खस्ता
मुरादाबाद। मुरादाबाद रामपुर रोड पर प्रेम वंडर के पास बने पुल की हालत भी खस्ता है। पुल पर जगह जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जिस पर आये हादसे होते रहते हैं। लेकिन इस की मरम्मत नहीं की गई।