{"_id":"5c856ef3bdec22143556587d","slug":"61552248563-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले रहेंगे पोलिंग बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले रहेंगे पोलिंग बूथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। 71 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स शासन से मांगा गया है। बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की गई है, जिससे की संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थानों पर निगरानी की जाएगी।
एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि आचार संहिता लागू हो चुकी है। रविवार को सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें। मतेदय स्थल और फोर्स के ठहरने के स्थानों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था के अलावा वहां पर रहने के लिए उचित प्रबंध करें। पुलिस के पास जो ड्रोन कैमरे उपलब्ध हैं, उनके अलावा किराए पर भी ड्रोन लिए जाएंगे। अति संवेदनशील इलाकों मझोला के जयंतीपुर, मुगलपुरा, गलशहीद में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। अतिसंवेदनशील बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, जिससे की वहां पर कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी न कर सके। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।