फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गणतंत्र दिवस परेड में देशभक्ति का जुनून

गणतंत्र दिवस परेड में देशभक्ति का जुनून

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड में देशभक्ति का जुनून
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में 70वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। परेड समारोह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पंचायतीराज एवं लोक निर्माण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित गया। स्कूली बच्चों और पुलिस कर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
परेड में यातायात पुलिस, नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, रेडियो सेवा, फायर सर्विस, वायरलेस विभाग, डायल 100, फील्ड यूनिट की टोलियां शामिल हुई। एएसपी सोनम कुमार ने परेड कमांडर का दायित्व निभाया। परेड सलामी के बाद पंचायतीराज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय संविधान विभिन्न रंगों के पुष्पों से सुसज्जित गुलदस्ता है। इसमें सभी धर्मों, वर्गों एवं क्षेत्र के लोगों को समान अधिकार देकर धर्म निरपेक्ष गणतंत्र का स्वरूप प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं की भावनाओं को साकार करने के लिए देश की एकता और विकास का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

भूपेंद्र ने कहा कि प्रदेश में समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्वच्छता अभियान में एक करोड़ 70 लाख व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कर जिलों को खुले में शौच मुक्त किया जा चुका है। विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, मेयर विनोद अग्रवाल, मंडलायुक्त यशवंत राव, पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा, डीएम राकेश कुमार, डीआईजी जे रविंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको मिला पुलिस पदक
पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल, क्षेत्राधिकारी कटघर सुदेश गुप्ता, निरीक्षक मैनाठेर अजयपाल सिंह, सर्विलांस के संजय तोमर, अपराध शाखा के संजीव कुमार, उप निरीक्षक परिवहन शाखा के नरेश गिरी, मझोला के राम प्रताप यादव, सिविल लाइन के राघवेंद्र तोमर, मुख्य आरक्षी जरीफ अहमद, धीरेंद्र यादव, मुनीष कुमार, राजीव कुमार, कपिल कुमार, राजा, अफसर अली, अमित कुमार, देवेंद्र सिंह, ललित कुमार, राहुल और प्रदीप कुमार को सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक की ओर से पुलिस पदक से सम्मानित किया। परेड समारोह में भूपेंद्र चौधरी के हाथ सम्मान दिया गया।


इनको मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक
भूपेंद्र चौधरी ने गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त राष्ट्रपति पुलिस पदक से निरीक्षक मुरादाबाद मुशर्रफ अली, आईजी कार्यालय के निरीक्षक देवकी नंदन जोशी, मुख्य आरक्षी, सुरेंद्र को सम्मानित किया। दर्जनों पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed