फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्वाइन फ्लू की दहशत, स्कूलों में अलर्ट

स्वाइन फ्लू की दहशत, स्कूलों में अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू की दहशत, स्कूलों में अलर्ट
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की दहशत और मुरादाबाद मंडल के रामपुर में एक अधिकारी की मौत होने के बाद स्कूलों में स्वाइन फ्लू की जागरूकता को लेकर गाइड लाइन जारी हो गई है। स्कूलों में बच्चों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सीबीएसई सप्ताह भर पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है।
स्वाइन फ्लू से उत्तराखंड में आठ से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं। दर्जनों लोग पीड़ित हैं। मुरादाबाद मंडल के रामपुर जिले में भी एक महिला अधिकारी की पिछले सप्ताह स्वाइन फ्लू के संक्रमण से मौत हो गई है। मुरादाबाद मंडल के तीन जिलों की सीमाएं उत्तराखंड से सटी हैं। रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है। स्वाइन फ्लू को लेकर मंडल मुख्यालय के जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार हो चुका है। वार्ड में जीवन रक्षक दवाओं से लेकर जांच किट की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है। स्वाइन फ्लू को लेकर निजी स्कूल प्रबंधन ने एहतियात बरतने के साथ बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर सुरेंद्र के मुताबिक बोर्ड ने सप्ताह भर पहले ही स्वाइन फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें स्कूलों में बच्चों और अभिभावकों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों की जानकारी देन के आदेश हैं। जिले में सीबीएसई के 55 और मुरादाबाद में 34 स्कूल हैं। स्कूलों में एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। जिसमें ठंड से बचने और बुखार, सदी जुकाम की शिकायत तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कोआर्डिनेटर ने कहा कि शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य सर्दी जुकाम जैसे ही होते हैं। इसमें लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण
- मांसपेशियों में दर्द की शिकायत
- सूखी खांसी होना
- उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत
- बुखार और थकान होना
- गले में खराश, सांस फूलना और सिर में दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed