फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   34 फीसदी बच्चों के टीकाकरण में छूट रहा पसीना

34 फीसदी बच्चों के टीकाकरण में छूट रहा पसीना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
34 फीसदी बच्चों के टीकाकरण में छूट रहा पसीना
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मीजल्स रुबेला (एमआर) अभियान ठंडा पड़ने लगा है। 66 फीसदी टीकाकरण होने के बाद अब 34 फीसदी टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को पसीना बहाना पड़ रहा है। अभिभावक टीका लगवाने का विरोध कर रहे हैं। कई अभिभावकों के लिखित एवं मौखिक टीका लगाने का विरोध जताने पर स्कूल प्रबंधन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। स्कूल प्रबंधन ने बीएसए कार्यालय को इसकी जानकारी दी है।
जिले में 1196345 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। 26 नवंबर से स्कूलों और मदरसों में टीकाकरण की शुरुआत हुई है। जिले में अभी तक 798730 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। 66.8 फीसदी टीकाकरण में शहरी क्षेत्र में 49.7 फीसदी और ग्रामीण इलाकों में 72.8 फीसदी बच्चों को टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण होने से 34 फीसदी में वहीं रह गए हैं जिनके अभिभावक शुरुआत से विरोध कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण में पिछड़े स्कूलों की सूची शिक्षा विभाग को सौंपी है, ताकि शिक्षा विभाग के दबाव में टीकाकरण लक्ष्य पूरा हो सके। सूची में अधिकतर स्कूल मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के शामिल हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चिह्नित स्कूल प्रबंधकों को शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के आदेश दिए थे। प्रबंधकों ने अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति समझाने एवं जागरूक किया गया। इनमें कुछ तो राजी हो गए, लेकिन कई अभिभावकों ने टीका लगवाने से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं कई अभिभावकों ने लिखित रूप से भी बच्चों को जोर जबर्दस्ती टीका नहीं लगाने की बात कही है। इससे स्कूल प्रबंधन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। स्कूल प्रबंधकों ने कहा कि अभिभावकों की मर्जी के बगैर टीका नहीं लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जनवरी पहले सप्ताह में ठंड और स्कूलों की छुट्टियां होने से टीकाकरण की रफ्तार सुस्त रही। शिक्षा विभाग की मदद से टीकाकरण लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। विरोध करने वाले अभिभावकों की काउंसलिंग की जाएगी। - डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed