{"_id":"5b3be3614f1c1b84468b476d","slug":"61530651489-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से बची पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से बची पैसेंजर ट्रेन
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल में मंगलवार सुबह पैसेंजर ट्रेन के चालक की सूझबूझ से हादसा बच गया। महरौली और गाजियाबाद के बीच रेल पटरियों पर एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद चालक ने कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। इसके बाद दो गाड़ियां डासना स्टेशन पर रोक दी गईं।
मंगलवार सुबह पैसेंजर ट्रेन बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जा रही थी। सुबह साढे़ आठ बजे ट्रेन महरौली और गाजियाबाद के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक की नजर ट्रैक पर खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली पर पहुंची। चालक ने तुरंत ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद चालक ने स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम में सूचना दी। चालक की सूझबूझ से हादसा रुक गया। सूचना मिलते ही रेलवे टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली ट्रैक से हटाई गई। पैसेंजर ट्रेन के बीच में ही रोकने की वजह से रक्सौल से आनंद विहार जा रही सद्भावना एक्सप्रेस और गाजीपुर से आनंद विहार जा रही सुहेल देव एक्सप्रेस बीस बीस मिनट डासना स्टेशन पर खड़ी रहीं। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।