{"_id":"5f25d66d8ebc3ee72622d056","slug":"6000-rapid-antigen-kit-diliver-for-testing-city-news-mbd3578270175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड टेस्टिंग के लिए आई छह हजार एंटीजन किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड टेस्टिंग के लिए आई छह हजार एंटीजन किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से मुरादाबाद जिले में 509 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। संक्रमण के फैलाव को परखने के लिए एंटीजन टेस्टिंग मददगार साबित हो रही है। किट खत्म होने से पहले शनिवार को साढ़े छह हजार नई किट स्वास्थ्य विभाग को मिल गई हैं।
जिले को 19850 एंटीजन किट मिली थीं। 23 जुलाई से रैपिड टेस्टिंग की शुरुआत हुई। पिछले शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में दस हजार किट खर्च हुई। इसके बाद टेस्टिंग की रफ्तार धीमी हो गई। शनिवार को 607 टेस्टिंग के साथ 17381 किट खर्च हो गई। स्टाफ में मात्र 2468 किट बचीं। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने आर्डर दिया था। बरेली अपर निदेशक कार्यालय से शनिवार को साढ़े छह हजार किट मुरादाबाद स्वास्थ्य विभाग को मिल गई हैं। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि साढ़े छह हजार किट मिलने से संकट दूर हो गया। शासन ने तीन दिन एडवांस में नई किट के लिए आर्डर लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय पर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।