{"_id":"646bc2c555f5b0103c013916","slug":"60-thousand-cheated-in-the-name-of-getting-a-job-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-152967-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर 60 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर 60 हजार ठगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने दो लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने खाद्य एवं रसद विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 60 हजार रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने अपनी रकम मांगी तो उसे धमकी दी गई।
डिलारी के सिंहवाला मझरा सहसपुरी निवासी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उसने बीए तक पढ़ाई की है। काफी प्रयास के बाद भी उसने कोई रोजगार नहीं मिला। उनका कहना है कि डिलारी के जमशेदपुर निवासी उसके ममेरे भाई ज्ञान सिंह की तगाला गांव में टेंट की दुकान है। छह माह पहले ज्ञान सिंह ने अपनी दुकान पर सतराज नाम के व्यक्ति से मुलाकात कराई थी।
दोनों ने उसे भरोसा दिया था कि वह उसकी नौकरी खाद्य एवं रसद विभाग में लगवा देंगे। आरोपियों ने एडवांस में 60 हजार रुपये ले लिए थे। शेष रकम नौकरी लगने के बाद तय हुई थी। चार माह बाद भी पीड़ित की नौकरी नहीं लगी। पीड़ित ने ज्यादा दबाव बनाया तो आरोपी उसे धमकाने लगे। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ज्ञान सिंह और सतराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।