फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   6 persons arrested in illegal weapons making

संस्कूत विद्यालय के पीछे तैयार किए जा रहे थे तमंचे और कारतूस, छह गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
6 persons arrested in illegal weapons making
मुरादाबाद। मुगलपुरा क्षेत्र में संस्कृत विद्यालय के पीछे रामगंगा किनारे अवैध शस्त्र बनाने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच तमंचे और पांच अधबने तमंचे के साथ 64 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने ‘ऑपरेशन पाताल’ के तहत ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसएसपी हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन में अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन पाताल के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि मुगलपुरा क्षेत्र में बरवाला में संस्कृत विद्यालय के पीछे रामगंगा किनारे अवैध शस्त्र फैक्टरी चल रही है। यहां तमंचे और कारतूस तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात घेराबंदी कर मौके से छह लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में महमूद निवासी फरीदपुर हाजी थाना डिलारी, उसका भाई निक्की, कटघर के गुलाबबाड़ी निवासी नवाब, पीरजादा निवासी इलियास, गलशहीद के असालतपुरा निवासी साइम और मूंढापांडे के खानपुर निवासी रोहताश हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक कार, कारतूस और तमंचे बरामद किए हैं। शुक्रवार शाम सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed