{"_id":"6ada7c5a5442d6707400d6af","slug":"57-quintals-of-paddy-purchased-from-three-farmers-in-kanth-kanth-news-c-277-1-smbd1007-116055-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ में तीन किसानों से खरीदा 57 क्विंटल धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ में तीन किसानों से खरीदा 57 क्विंटल धान
Fri, 23 Oct 2026 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
कांठ। धान खरीद वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कांठ नगर स्थित उपमंडी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रों पर बृहस्पतिवार से धान खरीद की शुरुआत की गई। यहां प्रथम तीन किसानों ने 57 क्विंटल धान की खरीद गई है।
बृहस्पतिवार को उपमंडी समिति स्थल में संचालित खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्रों पर एसडीएम मयंक कुंडू की मौजूदगी में धान खरीद का विधिवत शुभारंभ किया गया। यहां अपना धान विक्रय करने के लिए पहुंचे नगर के मोहल्ला पट्टीवाला निवासी प्रथम किसान इंतजार अहमद और लतीफ अहमद से करीब 35 क्विंटल और क्षेत्र के गांव चकफेरी निवासी किसान वीर सिंह ने 22 क्विंटल धान की खरीद की गई। एसडीएम ने तीनों किसानों के धान विक्रय करने से संबंधित दस्तावेज को देखा। यहां तीनों किसानों को फूलमालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया।
साथ ही किसानों को मिठाई भी खिलाई गई। एसडीएम ने अन्य किसान को भी सरकारी क्रय केंद्रों पर धान विक्रय करने के लिए प्रेरित करते हुए उनसे अपील की है। इस दौरान मार्केटिंग इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि उपमंडी समिति के अलावा क्षेत्र में सहकारी समिति मिठ्ठनपुर, फत्तेहपुर विश्नोई, अकबरपुर सिहाली और कुचावली समितियों में एक-एक धान खरीद केंद्र 12 अक्तूबर से संचालित है। सभी केंद्रों पर धान खरीद के लिए सभी व्यवस्थाएं पर्याप्त हैं, लेकिन इन पर अभी तक धान खरीद शुरू नहीं हुई है। केंद्र प्रभारी किसानों के आने का इंतजार कर रहे हैं।