फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   5600 rupee cut from bank acount

रिफंड के नाम पर महिला के खाते से उड़ाए 5600 रूपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
5600 rupee cut from bank acount
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला के खाते से साइबर ठग ने 5600 रुपये उड़ा लिए। साइबर ठग ने रिफंड के नाम पर महिला को झांसा देकर उसके खाते से रकम निकाली है।
विज्ञापन

साइबर ठगी का शिकार हुई सुनेहा श्रीवास्तव सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार की निवासी हैं। सुनेहा ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग की थी। तय समय बीतने के बाद भी सुनेहा को सामान नहीं मिला। तब महिला ने इसकी शिकायत कंपनी में दर्ज कराई। इसके बाद उनका ऑर्डर रद्द कर दिया गया था। कुछ देर बाद सुनेहा के पास एक कॉल आई और कॉल करने वालों ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपी ने महिला से कहा कि आपका ऑर्डर रद्द हो गया है। अब रिफंड के लिए बैंक खाता बता दीजिए। महिला ने अपने खाते की जानकारी आरोपी को दे दी थी। इसके बाद महिला के खाते से 5600 रुपये उड़ा लिए। महिला के मोबाइल पर मैसेज आने पर साइबर ठगी की जानकारी हो पाई। थाना प्रभारी नवल मारवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed