फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   56 thousand rupee stolen from teacher bank account

साइबर ठग ने शिक्षक के खाते से उड़ाए 56 हजार रुपए रुपए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
56 thousand rupee stolen from teacher bank account
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाले शिक्षक के खाते से साइबर ठग ने 56 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के भदासना गांव निवासी प्रवीण इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। मूंढापांडे स्थित भारतीय स्टेट बैंक में उनका खाता है। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सात मार्च को फोन पे द्वारा अपना मोबाइल सिम रिचार्ज किया था। इस दौरान उसके मोबाइल की स्क्रीन पर एक विज्ञापन आया। प्रवीन ने उस नंबर पर बात की तो दो अन्य मोबाइल नंबर मिले। उन नंबरों पर बात करने वाले ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और खाता नंबर व आधार कार्ड नंबर की जानकारी ले ली। दूसरी ओर से फोन करने वाले ने अपना नाम दीपक शर्मा बताया था। इसके बाद ठगों ने प्रवीण के खाते से पहले 547 रुपये, दूसरी बार 50 हजार तथा तीसरी बार में साढ़े पांच हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर प्रवीण को खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आईटी सेल की मदद से साइबर ठग की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed