फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   55 new cases of corona found

कोरोना के 55 नए केस मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
55 new cases of corona found
बुधबाजार चौकी के पास कोरोना की जांच करवाते लोग - फोटो : CITY
मुरादाबाद। दिवाली के बाद कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने लगा है। दस प्रशिक्षु दरोगाओं समेत 55 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह प्रशिक्षु दरोगा पुलिस अकादमी के कृष्णा हास्टल में रहकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अकादमी पहुंचकर 288 प्रशिक्षु दरोगाओं का सैंपल कराया। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 10930 हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात आरटीपीसीआर की सैंपल रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में 55 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे दस प्रशिक्षु दरोगा शामिल हैं। जिसे लेकर अकादमी में हड़कंप मच गया। बुधवार को जिला सर्विलांस प्रभारी डा. डीके प्रेमी टीम के साथ अकादमी पहुंचे। जहां कृष्णा हास्टल में रहे दस प्रशिक्षु दरोगाओं के संपर्क वालों का सैंपल लिया गया। टीम ने 288 प्रशिक्षु दरोगाओं का सैंपल लिया। वहीं, जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 10930 हो गई है। जबकि 10459 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को बाहर मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 276 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed