{"_id":"64614a80f50c40d2c90ded28","slug":"5165-percent-candidates-appeared-in-pcs-pre-exam-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-146139-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 51.65 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी पीसीएस प्री की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 51.65 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी पीसीएस प्री की परीक्षा
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में 51.65 फीसदी अभ्यर्थियों ने पीसीएस प्री परीक्षा दी। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में बजट से संबंधित प्रश्न ज्यादा पूछे गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
मुरादाबाद में 31 केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम चार बजकर 30 मिनट तक हुई। सभी केंद्रों पर 31 स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षा की निगरानी की। इसके अलावा दस सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा में कुल 14456 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 7667 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए, जबकि 6789 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली की अपेक्षा दूसरी पाली में दो सौ अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 7467 अभ्यर्थी उपस्थित थे, जबकि 6989 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में मुरादाबाद के अलावा आसपास के जनपदों और उत्तराखंड के कई जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे।
डेढ़ वर्ष से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसके अलावा उत्तराखंड पीसीएस की परीक्षा भी दी है। शुरुआत से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य रखा था। पेपर अच्छा हुआ है। 2023 के केंद्रीय बजट के प्रश्न ज्यादा आए थे। उसकी गणना की वजह से हल करने में समय लगा।
विज्ञापन
कौशिकी, उत्तरकाशी
इस बार प्रश्नपत्र औसत था। सीसेट का पेपर भी उम्मीद के अनुरूप आया था। पुराने पैटर्न पर ही यह परीक्षा आधारित थी। बजट के सवालों ने जरूर थोड़ा परेशान किया। अभी मैं एक निजी स्कूल में शिक्षक की नौकरी भी कर रहा हूं।
सतीश, देहरादून
सुबह की पाली का प्रश्नपत्र आसान था, जबकि दूसरी पाली का प्रश्नपत्र औसत था। भौगोलिक परिस्थितियों वाले सवाल मुझे ज्यादा आसान लगे। सामान्य ज्ञान में भी कुछ सवाल इसी वर्ष हुई घटनाओं से संबंधित थे। छह महीने से इस परीक्षा की तैयारी कर रही हूं।
अदिति सिंह, पुलिस लाइन परिसर