फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रीजनिंग के सवालों में उलझे अभ्यर्थी

रीजनिंग के सवालों में उलझे अभ्यर्थी

Mon, 24 Dec 2018 02:11 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
रीजनिंग के सवालों में उलझे अभ्यर्थी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत और ग्राम्य विकास अधिकारी की परीक्षा में रविवार को अभ्यर्थी रीजनिंग के सवालों में उलझ गए। नकारात्मक मूल्यांकन की वजह से काफी सोच-समझकर जवाब दिए। दो पालियों में हुई परीक्षा में 14 हजार तीन सौ अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा को लेकर शासन-प्रशासन काफी सजग रहा।
विज्ञापन

दूसरे दिन की परीक्षा में 40320 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 25953 परीक्षा देने आए, जबकि 14367 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में सुबह दस से 12 बजे तक 20160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 12699 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 7461 गैरजाहिर रहे। दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक 20160 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13254 ही परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे। 6906 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सख्ती की वजह से सभी अभ्यर्थियों का सामान केंद्र व्यवस्थापकों ने क्लॉक रूम में रखवाया था। हाथ की घड़ी और बेल्ट पहनकर जाने की अनुमति भी नहीं दी। परीक्षा के बाद सभी को सामान सौंप दिया। शनिवार की अपेक्षा रविवार को हिंदी भाषा के प्रश्न आसान रहे। इसके अलावा इतिहास और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को भी अभ्यर्थियों ने आसानी से हल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed