{"_id":"5bde1398bdec22174b2c2ff3","slug":"51541280664-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू की कीमतों में पांच रुपये की बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू की कीमतों में पांच रुपये की बढ़त
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। आलू के दाम से रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। एक सप्ताह में आलू के दाम 20 रुपये से बढ़कर 25 रुपये किलो हो गए हैं। ऐसे में रसोई में रोजाना प्रयोग होने वाला आलू रुलाने लगा है। इसके साथ ही प्याज के दामोें में कमी हुई है।
दीपावली सहित पांच दिन के त्यौहारी सीजन में रसोई को सबसे ज्यादा जरूरत आलू की होती है। ऐसे में आलू की कीमतों में पांच रुपये किलो की बढ़ोतरी हो गई है। थोक बाजार में आलू 20 से 25 रुपये किलो तक कि रहा है, जबकि खुदरा बाजार में 25 से 30 रुपये किलो तक आलू की बिक्री की जा रही है। आलू का ज्यादातर सब्जियों में प्रयोग किया जाता है। इससे सब्जियों के दामाें से रसोई का बजट और खाने की थाली का स्वाद गड़बड़ा गया है।
आलू केसाथ ही अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। गोभी, गाजर, लौकी, टमाटर और बैंगन के दाम 30 से 40 रुपये किलो चल रहे हैं। प्याज की कीमतों में गिरावट आई है। अब प्याज 30 रुपये की बजाय 20 से 25 रुपये किलो बिक रही है। मंडी कारोबारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि सर्दी बढ़ने पर अब सब्जी का उत्पादन बढ़ेगा। जिससे सब्जियों की कीमतों में कमी आएगी। दिसंबर तक नया आलू भी बाजार में आ जाएगा।