{"_id":"5bdb7760bdec22694a53c8e9","slug":"51541109600-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर महंगी हुई लाइटें व सजावटी झालर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर महंगी हुई लाइटें व सजावटी झालर
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:30 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दीपावली की सजावट के लिए झालर, लाइटें लेने बाजार पहुंचें तो जेब ढीली करनी पड़ेगी। पिछले साल के मुकाबले 40 मीटर के इलेक्ट्रानिक झालर पर 60 रुपये तक बढ़ गए हैं। बाजार में इलेक्ट्रानिक दीये, रंगीन बल्ब आदि की भरमार है। व्यापारी वर्ग उदास है, पिछले साल के मुकाबले रुझान कम दिखाई दे रहा है।
दीपावली पर सजावट को बाजार सज कर तैयार हो गया है। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की मांग को देखते हुए इलेक्ट्रानिक झालर, रंगीन बल्ब, इलेक्ट्रानिक दीये की झालर, दो व तीन मंजिले दीये के स्टैंड को बाजार में लेकर आए हैं। सभी के दामों पर बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल की बात करें, तो सभी चीजें दस रुपये से लेकर 60 रुपये प्रति इकाई तक महंगी हुई हैं। बढ़ी महंगाई को देखकर व्यापारी वर्ग चिंतित है।
बाजार में चाइनीज झालर के नाम पर राइस व गुजराती झालर आती है। राइस झालर दस मीटर, 15 मीटर, 20 मीटर, 25 मीटर व 40 मीटर में उपलब्ध है। इनकी कीमत गत वर्ष 25 रुपये से लेकर 270 रुपये तक थी। इस वर्ष इनकी कीमत 30 रुपये से शुरू होकर 330 रुपये तक है। गुजराती झालर 40 मीटर में उपलब्ध है। यह पिछले साल 80 से 90 रुपये में थी, वही इस बार 150 रुपये तक पहुंच गई है। रंगीन बल्ब पिछले साल 110 रुपये में मिल रहा था, इस बार 140 रुपये मूल्य है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक दीये आकर्षण का केंद्र
बाजार में इलेक्ट्रानिक दीये के स्टैंड व झालर दोनों में उपलब्ध है। दो मंजिल स्टेंड 200 रुपये में व तीन मंजिल स्टैंड 300 रुपये में है। दस मीटर की इलेक्ट्रानिक दीये की झालर की कीमत 60 रुपये है।
- पिछले साल के मुकाबले इलेक्ट्रानिक झालर की कीमत बढ़ी हुई है। महंगाई चिंता का कारण है। महंगाई के चलते बाजार उम्मीद के मुताबिक कम रह सकता है। अभी त्योहार में समय है। ग्राहकों का इंतजार है।
- धनेश शर्मा, व्यापारी।
- इस बार इलेक्ट्रॉनिक सामान मुश्किल से मिला है। बाहर से सामान कम आया है। इस कारण झालर व इलेक्ट्रानिक लाइटों में महंगाई है। दाम अधिक होने के कारण बिक्री पर थोड़ा असर पड़ सकता है।
- पिंटू, व्यापारी।