फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अंडर पास के निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अंडर पास के निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
अंडर पास के निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बिलारी। तहसील क्षेत्र के भिड़वारी गांव के जंगल में होकर जा रही बिलारी संभल रेलवे लाइन पर पहुंचे कई ग्रामों के सैकड़ों किसानों ने रेलवे के अंडरपास निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया और अंडरपास का निर्माण शुरू नहीं होने दिया।
विज्ञापन

बिलारी सिरसी रोड स्थित भिड़वारी गांव के जंगल में होकर जिस इलाके में बिलारी संभल रेलवे लाइन जा रही है वहां बने रेलवे क्रासिंग से निकल रही सड़क लच्छमपुर, नगलिया, उदयपुर नरौली, रजाभूड़, मऊ, हाफिजपुर और करैली गांव होती हुई चंदौसी संभल रोड स्थित मोहम्मदपुर टांडा में जाकर मिल जाती है। इस रेलवे क्रासिंग से प्रतिदिन क्षेत्र के सैकड़ों किसानों का गुजरना होता है और शुगर मिल चलने के सीजन में गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली भी इसी रेलवे क्रासिंग पर होकर गुजरते हैं। शुक्रवार की सुबह जैसे ही ठेकेदार के मजदूरों ने अंडरपास निर्माण के लिए गड्ढा खुदाई का काम शुरू किया तभी क्षेत्र के ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिल गई और आसपास के ग्रामों से सैकड़ों किसान मौके पर पहुंच गए तथा विरोध करते हुए अंडरपास का निर्माण रुकवा दिया। सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को रेलवे क्रासिंग के निकट रेलवे ट्रैक पर बैठकर सांकेतिक धरना शुरू कर दिया और बाद में रेलवे के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। किसान एक घंटे तक रेलवे ट्रैक पर बैठे रहे हालांकि इस दौरान कोई ट्रेन नहीं आई। किसानों ने मौके पर ही बैठक करके तय किया कि एक बार पुन: मंडलायुक्त और डीआरएम से मिलकर अपनी समस्या बताई जाए। ग्रामीणों ने इस दौरान तैयार किया ज्ञापन भी विशेष वाहक के जरिए डीआरएम को भेज दिया। धरना प्रदर्शन करने वालों में भिड़वारी के प्रधान वीर सिंह, पूर्व प्रधान नवजोत सिंह, मोहम्मद अकरम, चंद्रपाल सिंह, हुकुम सिंह, भूराज सिंह, रनवीर सिंह, रोशन सिंह, धर्मवीर सिंह, सेवाराम, दिलवारा सिंह, गनपत सिंह, ओमपाल सिंह, हाशिम अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed