{"_id":"5b9193fe867a557fe30477dd","slug":"51536267262-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में नो रूम, त्योहारों पर स्पेशल गाड़ियों का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में नो रूम, त्योहारों पर स्पेशल गाड़ियों का सहारा
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ पूजा को लेकर अभी से ट्रेनों में मारामारी शुरू हो गई है। लखनऊ, वाराणसी और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली यात्री गाड़ियां फुल हो गई हैं। ट्रेनों में नो रूम है। त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद मंडल से पंद्रह स्पेशल गाड़ियां होकर गुजरेंगी। ये स्पेशल गाड़ियां ही यात्रियों को कुछ राहत देंगी। लखनऊ से दिल्ली, दिल्ली से लखनऊ , अमृतसर से सहरसा, नई दिल्ली से वाराणसी, जम्मूवती से सियालदह के बीच स्पेशल गाड़ियां चलाई जाएंगी।
दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ पूजा पर दूर दराज रहकर नौकरी करने वाले लोग अपने परिवारों के साथ घर लौटते हैं। जिसकी वजह से ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। लोगों ने अभी से ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग शुरू करा दी है। जिस कारण ट्रेनें फुल हो गई हैं। ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 50 से ऊपर पहुंच गई है। दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ पूजा पर स्पेशल गाड़ियां चलाई जाएंगी। रेल अधिकारियों का कहना है कि पंद्रह सितंबर के पास स्पेशल गाड़ियां की लिस्ट जारी की जाएगी।