{"_id":"5b5cdbc44f1c1b49748b7796","slug":"51532812228-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी रेल ने लिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी रेल ने लिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का जायजा
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते अगले एक माह तक रेलवे सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी रेल ने शनिवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
शनिवार दोपहर एसपी रेल सुभाष चंद्र दुबे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म एक पर फोर्स संग निरीक्षण किया। केजीके फुट ओवर ब्रिज तक फोर्स को साथ लेकर घूमे। इसके बाद उन्होंने थाने में बैठकर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ लेेने जाते हैं। ऐसे में कोई असामाजिक तत्व किसी घटना को अंजाम न दे सके इसके लिए जीआरपी को चौकस रहने की जरूरत है। उन्होंने मुख्य गेट, पूछताछ केंद्र, टिकट विंडो और वेटिंग हाल के साथ ही अन्य स्थानों पर जीआरपी से निगरानी करने को कहा। पुलिस अधीक्षक रेल सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि मंडल भर में सभी जगह जीआरपी को अलर्ट किया गया है।