फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   50 thousand vehicles are facing jam on Gagan bridge every day

Moradabad News: गागन पुल पर रोजाना जाम से जूझ रहे 50 हजार वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
50 thousand vehicles are facing jam on Gagan bridge every day
मुरादाबाद। शहर में गागन पुल से प्रवेश करने वाले करीब 50 हजार से ज्यादा वाहन हर दिन जाम से जूझ रहे हैं। चार पहिया वाहनों के लिए पुराने पुल को बंद करना और नए पुल पर बीच में डिवाइडर लगाना जाम के कारण बन रहे हैं लेकिन जिम्मेदार इस समस्या के समाधान में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


पाकबड़ा की ओर से मुरादाबाद शहर में प्रवेश के लिए वाहनों को गागन नदी पर बने पुल से गुजरना पड़ता है। नदी पर दो पुल बने हैं। जर्जर स्थिति में पहुंच चुके पुराने पुल से चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक है। इस पुल से इन दिनाें सिर्फ दो पहिया वाहन की गुजरते हैं। ऐसे में नए पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इस पुल से रोजाना 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं जिन्हें हर दिन जाम का सामना करना पड़ता है। पहले कांवड़ यात्रा के दाैरान चालक जाम से जूझे। अब ट्रैफिक दबाव के बीच पुल पर लगा सीमेंटेट डिवाइडर जाम का करण बन रहा है। डिवाइडर लगने से पुल का एक हिस्सा सकरा हो गया है। इससेे चार पहिया वाहनों को गुजरने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


पाकबड़ा की ओर से गागन पुल पर चढ़ने से पहले ही जाम की स्थिति बन जाती है। इस समस्या से समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी सीमेंटयुक्त डिवाइडर को लगाया है लेकिन वाहन चालकों की परेशानियां घटने के बजाय बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि इस पुल को पार करने में तीस मिनट से ज्यादा का वक्त लग जाता है। नगर निगम ने गागन चौराहे के सुंदरीकरण के लिए काफी व्यवस्थाएं की है लेकिन चौराहे और पुल के चौड़ीकरण के लिए अन्य विकल्प की तलाश नहीं की है। ट्रैफिक पुलिस के लिए भी गागन पुल एक चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

पीडब्ल्यूडी ने दिया था फोरलेन का सुझाव

- दिल्ली रोड पर गागन पुल के माध्यम से जाने के लिए रोज 50 हजार से अधिक वाहनों का दबाव बना रहता है। इसी कारण पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने इस रोड को फोरलेन बनाने का सुझाव दिया था। वर्तमान समय में गागन का पुराना पुल जर्जर हो गया है। सिर्फ एक पुल पर दोनों तरफ से भारी और चार पहिया वाहनों का दबाव बरकरार है।

00

अगले माह टूटेगा पुराना पुल

- सेतु निगम ने गागन के पुराने पुल के निर्माण के लिए टेंडर कर दिया है। 18 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। निगम के अभियंताओं का कहना है कि शीघ्र ही कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अगले माह पुल तोड़कर निर्माण की कार्रवाई की जाएगी। इस हालत में नए पुल पर वाहनों का दबाव और बढ़ेगा। पुराने पुल से अभी दो पहिया वाहनों का आवागमन जारी है।


00

- गागन पुल संकरा है। पुलिस को इसी पुल से दोनों तरफ के वाहनों को रोज गुजारना पड़ता है। अभी पुराने पुल से दो पहिया वाहन चलाए जा रहे हैं। कोई विकल्प नहीं है। नए पुल के निर्माण से ही यातायात समस्या का समाधान होगा।

- अनुराधा सिंघल, यातायात निरीक्षक मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed