फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   50 people got food poisoning after eating at a wedding

Moradabad News: शादी में दावत खाने से 50 लोगों को फूड प्वाइजनिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
50 people got food poisoning after eating at a wedding
मुरादाबाद (बिलारी)।
विज्ञापन

सिहारी माला गांव में मंगलवार देर रात शादी समारोह में दावत खाने से 50 से ज्यादा बराती और घराती फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें से एक मरीज शोभा (14) की हालत में सुधार न होने पर बुधवार सुबह उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत में सुधार है।
सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने सिहारी माला गांव में पहुंचकर पीड़ितों से मिलकर हाल जाना। सीएचसी की ओर से गांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया है। दूसरी ओर खाद्य निरीक्षक ने भी गांव में जाकर खाद्य सामग्री के नमूने लिए हैं। बिलारी थाना क्षेत्र के गांव सिहारी माला निवासी अमर सिंह की बेटी संगीता की बरात मंगलवार रात करीब नौ बजे संभल जिले अमावती गांव से आई थी। बरात में दूल्हा अंकित के साथ करीब 100 लोग शामिल थे। रात करीब 11 बजे से पहले बरातियों और इसके बाद घरातियों व अन्य मेहमानों ने खाना खाया। खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही कुछ लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डाॅ. हरीश चंद्रा ने बताया कि शादी में खाना खाने से लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुई है। बिलारी के खाद्य निरीक्षक राजीव कुमार वर्मा को भी सिहारी माला गांव बुलवाया गया। उन्होंने दावत में बने काले रसगुल्ले, लौकी की लौज और पनीर की सब्जी के नमूने जांच के लिए भेजे। पीड़ितों ने बताया कि लौकी की लौज खाने से ज्यादातर लोगों की तबीयत खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग हुए बीमार
फूड प्वाइजनिंग के मरीजों में किंचन, रूबी, सूरज, रोहित कुमार, कमलेश देवी, आरती, संतोष, वंश, शकुंतला, प्रिया, प्रवीन, धनवती, रोहित, अश्विन, सुधा, कनिश्का, रिया, निशा, मिथलेश, आयुष, दर्शन कुमार, रिया कुमारी, नेहा, रमेश, हरप्यारी, विनेश देवी, निशा, विधान सिंह, विकास, जितेंद्र पाल सिंह, सोनी, शकुंतला देवी, अर्चना, सचिन, कमलेश कुमारी, नितिन, बबीता, राजपाल, अमर सिंह सहित 50 लोग शामिल हैं। इन्हें अलग-अलग निजी वाहनों से रात में ही इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।


सीएचसी ने गांव में लगाया शिविर, सीएमओ ने किया गांव का दौरा
सीएचसी की ओर से बुधवार सुबह सिहारी माला गांव के पंचायत सचिवालय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में फूड प्वाइजनिंग आशंकित 43 ग्रामीणों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। डाॅ. वीके सिंह के नेतृत्व में कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सीएमओ डाॅ. कुलदीप सिंह और डिप्टी सीएमओ डाॅ. संजीव बेलवाल ने स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया। बाद में पीड़ित ग्रामीणों से जानकारी ली। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डाॅ. हरीश चंद्रा और सिहारी माला के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद जहांगीर से भी बातचीत की। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को गांव में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए हैं।


वर्जन
सिहारी माला में दावत खाने से बीमार हुए सभी लोगों से बातचीत की गई है। अब सभी लोग ठीक महसूस कर रहे हैं। फूड प्वाइजनिंग के कारण ऐसा हुआ है। सीएचसी की ओर से बृहस्पतिवार को भी गांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ
-----------------

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
- शादी में बहुत देर पहले बना हुआ खाना न खाएं
- भीषण गर्मी में बासी भोजन खान से बचें
- दूध से बने उत्पाद गर्मी में जल्दी खराब हो जाते हैं
- रात में हल्का भोजन करें, सलाद खाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed